राज-रमेश ने बनाया, अरुण उपाध्याय ने गाया आहिस्ता-आहिस्ता,
ग़ाज़ियाबाद में सौरभ, कुश और मिनाक्षी ने गुनगुनाया
आहिस्ता-आहिस्ता की एक त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित गाना है, जिसकी शूटिंग का पहला चरण कविनगर में पूरा हो गया। सौरभ टंडन, कुश सोईन और मिनाक्षी मुख्य भूमिका में हैं। मुंबई के गायक अरुण उपाध्याय की मखमली आवाज़ में यह गाना नयी संगीतकार जोड़ी राज-रमेश(राज महाजन और रमेश मिश्रा) द्वारा कंपोज़ किया गया है। गाने की डबिंग दिल्ली स्थित मोक्ष म्यूज़िक स्टूडियो में की गयी है।
गाने की पहले चरण की शूटिंग में सब ठीक-ठाक रहा। गाने की वीडियो डायरेक्टर मेघा वर्मा ने बताया कि इस बार हमने गाने में छोटी से कहानी को बुना है, जिससे गाने की रोचकता और बढ़ जाएगी। लोकेशन पर मौजूद पंडित संदीपन शर्मा ने कहा, "मुझे यह गाना बहुत अच्छा लगा। आजकल के शोर-शराबे वाले गानो से अलग हटकर यह गाना दिल को छूता है। मैंने शूटिंग देखी है। मैं इस गाने का वीडियो देखने के लिए बहुत ही उत्सुक हूँ। " गाने के किरदार कुश और मनीषा का बतौर एक्टर यह पहला गाना हैं जबकि सौरभ पहले भी एक गाने में एक्टिंग कर चुके हैं। सौरभ कहते हैं, "पहले के मुकाबले मैंने काफी कुछ सीखा हैं, मुझे उम्मीद है की दर्शकों को इस बार मेरी एक्टिंग काफी अच्छी लगेगी। मैं राज सर (राज महाजन) का मुझे गाने में दोबारा मौका देने के लिए धन्यवाद करता हूँ।"
![]() |
| कुश, मिनाक्षी, सौरभ और मेघा |
बहरहाल, शूटिंग का पहला चरण कविनगर, गाज़ियाबाद में पूरा हो गया। अगले सप्ताह तक शूटिंग पूरी हो जायेगी और जल्द ही यह गाना रिलीज़ होकर आपके सामने होगा।


Mr.Tandon aapne first schedule me achha kaam kiya...i m impressed..Sai Baba tumhe tarakki de...
ReplyDeletethanks u megha ji :)
Delete