Model Stylish Saurabh Tandon
coming Soon My 1st bollywood movie and New album
Wednesday, March 18, 2015
Thursday, March 12, 2015
Monday, February 16, 2015
Wednesday, February 11, 2015
Video Launched of the song 'Aahista-Aahista'
प्रेमियों के लिए प्रेम का तोहफा आहिस्ता-आहिस्ता
![]() |
| Saurabh and Meenakshi |
"आहिस्ता-आहिस्ता" !
इसका ऑडियो पहले ही लोगों के दिलों में अपनी जगह बना चुका है !
अब इसका वीडियो भी लोगों के दिलो में बस जाएगा ऐसी उम्मीद
की जा रही है ! अलग-अलग लोकेशन्स पर फिल्माए इस गाने में
आपको स्क्रीन पर नज़र आएंगे नवोदित
कुश और मिनाक्षी के साथ सौरभ टंडन !
जहाँ इस गाने में लीड करने वाले सौरभ का मोक्ष म्यूजिक
के साथ ये दूसरा गाना है,
वहीँ मिनाक्षी और कुश के लिए पहला मौका है
जब वो स्क्रीन पर नज़र आएंगे !
त्रिकोणीय प्रेम कहानी पर आधारित ये गाना अपने आप में एक खासियत
समेटे हुए है और खासियत जुडी है इसके संगीत-निर्देशक और गायक के साथ !!
जी हाँ, दोनों का ही ये पहला गाना है जिससे इनका पदार्पण हुआ है - एक का संगीत निर्देशन के क्षेत्र में और दूसरे का गायन के
क्षेत्र में ! आहिस्ता-आहिस्ता को अपनी मखमली आवाज़ से खूबसूरत बनाने वाले अरुण उपाध्याय काफी उत्साहित नज़र आ
रहे हैं और उनका राज-रमेश के बारे में कहना है - 'भले ही मैं राज-रमेश जी के साथ पहली बार काम कर रहा हूँ !
मुझे इनसे बहुत कुछ सीखने को मिला ! सबसे अच्छी बात जो मुझे महसूस हुआ कि ये आर्टिस्ट के साथ घुल-मिल जाते हैं
जिससे वो आसानी से अपना काम कर सके ! लगा ही नहीं की मैं पहली बार इनसे जुड़ा हूँ
और मेरी दिली-ख्वाहिश है कि मैं इनके साथ आगे भी काम करता रहूँ !'
![]() |
| Meenakshi and kush |
इसके ऑडियो की तरह विडिओ भी काफी पसंद किया जाएगा !
इस लव सीजन को और भी प्यारा बनाइए आहिस्ता-आहिस्ता के साथ
और खो जाइए इसके मखमली एहसास में !
रोहित प्राशू के शब्दों को खूबसूरत धुन देने वाले संगीत निर्देशक राज-रमेश का
इस गाने के बारे में कहना है - वैसे तो हमारा काफी काम जनता के बीच में है
लेकिन जोड़ी के रूप में मेरा और रमेश जी का पहला गाना है!
हम उम्मीद करते है कि सांगीत प्रेमियों को ये काफी पसंद आएगा !
वैसे भी लव वीक चल रहा है,
तो इस लिहाज़ से देखा जाए तो इसका जादू खूब चलेगा ! ऐसा हमारा मानना है !
गाने का स्क्रीनप्ले काफी खूबसूरत है ! रंगो से भरपूर लोकेशन्स, अपने आप में हरियाली समेटे बाग़-बगीचे सब देखकर
आँखों को सुकून मिलता है ! इस गाने से जुड़े सभी लोगों का अलग ही मत है ! फिर चाहे वो इसके कलाकर ही क्यों न हो !
लीड करने वाले सौरभ टंडन कहते हैं - मैं मोक्ष म्यूजिक के साथ दूसरी बार काम कर रहा हूँ !
हर बार एक नया कांसेप्ट, काम करने का नया तरीका मुझे काफी अच्छा लगा ! इससे पहले 'मिलेंगे जनम जनम' में
(जिसे मोक्ष म्यूजिक ने ही बनाया था) दो प्यार करने वालों के ज़ज़्बात को बड़ी ही खूबसूरती से परदे पर उतरा था
और इस बार एक त्रिकोणीय कहानी !
एक बात जो मैं गाने के बारे में कहूँगा कि इतना मीठी धुन जो आपके प्यार को ख़ास होने का एहसास दिलाता हो, पहली बार सुनी है
उम्मीद करता हूँ हमारी मेहनत आपको सबको अच्छी लगेगी ! तो कुश और मिनाक्षी भी अपनी ख़ुशी इस तरह जाहिर करते हैं -
बकौल कुश 'मैं पहली बार कमरे के साथ काम कर रहा था, तो काफी नर्वस था
लेकिन मोक्ष म्यूजिक का साथ मिला और मुझे काम करके अच्छा लगा !' वहीँ मिनाक्षी ने बताई अपने दिल की बात-
'मैं हमेशा से खुद को स्क्रीन पर देखना चाहती थी और मैं राज सर का धनवाद करती हूँ जिन्होंने मेरे सपने को पूरा किया !'
प्यार के मौसम को ख़ास बनाते आहिस्ता-आहिस्ता का निर्देशन करने वाली मेघा वर्मा का कहना है -
मुझे इन नए टैलेंट्स के साथ काम करके मज़ा आया ! त्रिकोणीय प्रेमं कहानी आधारित आहिस्ता-आहिस्ता
को अच्छा बनाने के लिए हमारी टीम के साथ-साथ कलाकारों ने काफी मेहनत की है !
यहाँ मैं खासतौर पर राज जी का जो की सी.ई.ओ है मोक्ष म्यूजिक के, उनका धन्यवाद करती हूँ
जिन्होंने अपना पहला गाना मुझे दिया और उम्मीद करती हूँ आगे भी हम मिलकर आपको अच्छा काम देते रहे !
यहाँ मैं मोक्ष म्यूजिक के वाईस प्रेजिडेंट अश्वनी जी शुक्रिया अदा जरूर करुँगी जिन्होंने पुरे
काम का दौरान हमारी हौसलाफजाई की ताकि हम बेहतर ढंग से काम को अंजाम तक ला सके !
तो इस बार वैलेंटाइन मनाइये 'आहिस्ता-आहिस्ता !'
गाना: आहिस्ता-आहिस्ता
गायक : अरुण उपाध्याय
संगीत निर्देशक : राज-रमेश
कलाकार : सौरभ टंडन, कुश सोईन और मिनाक्षी ममगई
विडिओ निर्देशक : मेघा वर्मा
प्रस्तुति : मोक्ष म्यूजिक
Wednesday, January 21, 2015
Subscribe to:
Posts (Atom)








.png)
































































.jpg)
.jpg)
.jpg)







